Bihar board Inter objective question answer: बिहार बोर्ड जितने भी स्टूडेंट इंटर का एग्जाम 2024 में देने वाले हैं उन सभी के लिए हिंदी महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर

Bihar board Inter objective

Bihar board Inter objective question answer: बिहार बोर्ड जितने भी स्टूडेंट इंटर का एग्जाम 2024 में देने वाले हैं उन सभी के लिए हिंदी महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर

1. डायरी का लिखा जाना क्यों मुश्किल है

उत्तर- डायरी लेखन एक आसान काम है। लेकिन उसमें सत्य की अभिव्यक्ति करना कठिन कार्य है। व्यक्ति अपने बारे में, परिवार और समाज के बारे में यथार्थ अभिव्यक्ति नहीं करना चाहता। तभी डायरी लेखन कठिन हो जाता है। डायरी लेखक संभव है अपनी आलोचना से बचना चाहता हो। ऐसी स्थिति में तो डायरी झूठ का पुलिंदा बनकर रह जाएगी।

2. डायरी क्या है?

उत्तर- डायरी लेखन भी साहित्य लेखन का एक प्रकार है। ईमानदार लेखकों के लिए यह क्षेत्र एक दहकता हुआ जंगल है। डायरी लेखन: एक तटस्थ घोसला नहीं है। डायरी लेखकों के कर्म का साक्षी होता है। यह लेखकों के संघर्ष का प्रवक्ता है। डायरियाँ प्रतिभाशाली, संवेदनशील कवि आलोचक के आत्मनिर्माण का प्रामाणिक अंतरंग साक्ष्य है। डायरी लेखक को खुला, ईमानदार और विचारशील होना चाहिए।

3. रचे हुए यथार्थ और भोगे हुए यथार्थ में क्या संबंध है?

उत्तर – रचा हुआ यथार्थ भोगे हुए यथार्थ से अलग है। भोगा हुआ यथार्थ एक दिया हुआ यथार्थ है। हर आदमी अपना-अपना यथार्थ रचता है और उसे रचे हुए यथार्थ का एक हिस्सा दूसरों को दे देता है। हर एक का भोगा हुआ यथार्थ दूसरों के लिए दिए हुए हिस्से के यथार्थ का एक सामूहिक नाम है।

Bihar board Inter objective

4. धरती का क्षण से क्या आज्ञाय है?

उत्तर – यहाँ धरती का क्षण का तात्पर्य है यथार्थ घटना जो इस धरती पर घट रही है। नए-नए अनुभव इस धरती पर मनुष्य को होते रहते हैं। इन अनुभवों को पकड़कर, इन धरती के क्षणों को पकड़कर रचनाकार अपनी रचना को समृद्ध करता रहता है।

5. ‘जहाँ भय है वहाँ मेघा नहीं हो सकती। क्यों?

उत्तर- बचपन से ही आपका एक ऐसे वातावरण में रहना अत्यंत आवश्यक है जो स्वतंत्रतापूर्ण हो। हममें से अधिकांश व्यक्ति ज्यों- ज्यों बड़े होते जाते हैं, त्यों-त्यों ज्यादा भयभीत होते जाते हैं, हम जीवन से भयभीत रहते हैं, नौकरी के छूटने से, परम्पराओं से, और इस बात से भयभीत रहते हैं कि पड़ोसी, पत्नी या पति क्या कहेंगे, हम मृत्यु से भयभीत रहते हैं। हममें से अधिकांश व्यक्ति किसी-न-किसी रूप में भयभीत हैं और जहाँ भय है वहाँ मेधा नहीं हो सकती।

6. लेखक के अनुसार सुरक्षा कहाँ है? वह डायरी को किस रूप में देखना चाहता है?

उत्तर-सुरक्षा डायरी में भी नहीं। वहाँ सिर्फ पलायन है। सुरक्षा कहीं हो सकती है। तो बाहर सूरज की रोशनी में, अँधेरे में नहीं। अँधेरे में सिर्फ छिपा जा सकता है, एक-एक पल की धुकधुकी के साथ सुरक्षा चुनौती को झेलने में ही है, लड़ने में, पिसने में और खटने में। बचाने में नहीं, अपने को सेने में नहीं।

7. प्यार का इशारा और क्रोध का दुधारा से क्या तात्पर्य है?

उत्तर -प्यार से जन-जन जीवन जीते हैं एक-दूसरे को प्यार करते हैं। क्रोध की तलवार से पूँजीपति मारे जाएँगे। एक तरफ जन-शोषित। शोषकों के खिलाफ शोषितों की लड़ाई इस धरती पर हमेशा से चलती रही है। जन-संघर्ष करने वाले श्रमजीवी प्यार से रहते हैं। जब वो क्रोधित हो जाएँगे तो धरती पर से पूँजीपतियों का नाश हो जाएगा।

8. अधिनायक कौन है?

उत्तर-भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिनायक सत्ताधारी वर्ग का प्रतीक है। वह सताधारी वर्ग ठाट-बाट से रहता है। वह भड़कीले खद्दर पहनता है और सबसे रोब-दाब ऐंठता है।

9. भूषण ने शिवाजी की तुलना मृगराज से क्यों की है?

उत्तर- वीररस के कवि भूषण ने शिवाजी की तुलना जंगलों के राजा शेर से की है। विशाल शरीरधारी जंगली हाथी को शेर मार डालता है। हाथी एक स्थूल जानवर है, जबकि शेर एक फुर्तीला जानवर होता हैं। हाथी और शेर की लड़ाई में हाथी मारा जाता है। उसी प्रकार शिवाजी वीर, साहसी और पराक्रमी थे। वे मृगराज की तरह पराक्रमी वीर थे।

10. कवि ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण से क्यों की है?

उत्तर-मलिक मुहम्मद जायसी ने ‘कड़बक’ शीर्षक कविता में अपनी एक आँख से ही ‘पदमावत’ लिखने और दुनिया देखने की बात कही है। जायसी ने अपनी इस एक आँख को दर्पण की तरह बताया है। दर्पण में जैसी तस्वीर सामने आती है जैसी वह होती है। दर्पण झूठ नहीं बोलता । कवि की आँख भी दर्पण की तरह है। वह जैसा देखता है, वैसा ही भाव कर लिखता है। उसके भाव दर्पण की तरह पारदर्शी होते है। वह निर्मल भाव हृदय में लाकर उसकी अभिव्यक्ति करता है। इसे सभी रूपवंत बड़े चाव से सुनते हैं। जायसी को एक आँख होने की कुंठा भी नहीं है।

11. सूर के काव्य की किन विशेषताओं का उल्लेख कवि (नाभादास) ने किया है?

उत्तर-सूर कृष्णकाव्य परम्परा के कवि हैं। सूर अष्टछाप के आठ कवियों में प्रथम है। कृष्ण उनके इष्टदेव हैं।

सूर की कविता में उक्ति का चमत्कार, वाक् चातुर्य, अनूठे अनुप्रास और वर्णों की यथार्थ स्थिति मिलती है। उनकी कविता में वचन एवं प्रेम की निर्वाह गहराई के साथ मिलता है। उनकी तुकवादी

12. ‘उसने कहा था’ कहानी का केन्द्रीय भाव क्या है?

उत्तर- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी द्वारा रचित कहानी ‘उसने कहा था’ एक प्रेम कहानी है। यह दिव्य प्रेम कहानी है। ऐसी कहानी देखने को नहीं मिलती है। अब की प्रेम कहानियाँ शरीर स्तर पर संचरित होती हैं। यह गुलेरी जी की कहानी है कि इसमें दिव्यता, उदात्तता और भावों की निष्ठता विद्यमान है। यह कहानी शुद्ध प्रेम की कहानी है। यह प्रेम की सात्विक कहानी हैं। यह कहानी तामसिकता से परहेज रखती है।

13. ‘उसने कहा था’ कहानी कितने भागों में बेटी हुई है? कहानी के कितने भागों में युद्ध का वर्णन है?

उत्तर- ‘उसने कहा था’ कहानी चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने लिखी है। यह कहानी पाँच खण्डों में विभक्त है। इस कहानी के तीन भागों में युद्ध का वर्णन आया है। दूसरे, तीसरे और चौथे भाग में युद्ध का शौर्ययुक्त वर्णन है। यह एक दिव्य कहानी बन गयी है।

14. जयप्रकाश नारायण कम्युनिस्ट पार्टी में क्यों नहीं शामिल हुए?

उत्तर-अमेरिका प्रवास के दौरान जे० पी० घोर कम्युनिस्ट थे। वह लेनिन और ट्राटस्की का समय था। 1924 में लेनिन मरे थे। 1924 में ही जे० पी० मार्क्सवादी बने थे। मार्क्सवाद सभी ग्रंथ उन्होंने पढ़ डाले। रात को एक रशियन टेलर के घर रोज क्लास लेते थे। वहीं से जब वे लौटे तो घोर कम्युनिस्ट थे। लेनिन ने राष्ट्रहित में अंग्रेजों को भगाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए। कम्युनिस्ट होकर भी वे अपने को कांग्रेस से अलग-थलग नहीं रख सके। आजादी की लड़ाई में भाग लेना था।

15. आन्दोलन के नेतृत्व के संबंध में जयप्रकाश नारायण के क्या विचार थे? आन्दोलन का नेतृत्व वे किस शर्त पर स्वीकार करते हैं?

उत्तर-भ्रष्ट केन्द्रीय सरकार को जेपी उलट देना चाहते थे। बिहार के छात्रों ने एक आन्दोलन चलाया। बाद में जेपी इसके नेता बने। यह क्रांति थी- संपूर्ण क्रांति। जेपी बार-बार छात्रों से कहते थे- देश का भविष्य आपके हाथों में है। उत्साह है आपके अंदर, शक्ति है आपके अंदर, जीवनी है आपके अंदर, आप नेता बनिए। जेपी उन्हें सलाह देंगे। लेकिन छात्रों ने नहीं माना, उनको नेतृत्व करने के लिए बाध्य कर दिया।

जे०पी० ने तब कहा कि वे सबकी सलाह लेंगे। वे छात्रों की बात

ज्यादा सुनेंगे। लेकिन शर्त थी कि फैसला उनका होगा। इस फैसले को

अगर आप सभी बिहार बोर्ड से जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ जाए उसमें बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर का सभी विषय का जानकारी दिया जाता है तो आप लोग हमारे व्हाट्सएप से जुड़े और सभी विषय का पीडीएफ में ले सकते हैं।

Leave a Comment

यहां क्लिक करें और जाने!